बरसते मेघ, गूंजते वेदमंत्र, बेबस नदी तट पर पांच घंटे चला श्रावणी उपाकर्म का दिव्य अनुष्ठान
सागर के चितौरा घाट पर श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर लगातार बारिश के बीच ब्राह्मण समाज के विद्वानों ने पांच घंटे तक श्रावणी उपाकर्म का वैदिक अनुष्ठान किया। जल में खड़े होकर प्रायश्चित, दशविध स्नान, तर्पण, हवन और पूजन के बाद नवीन यज्ञोपवीत धारण कराया गया। आयोजन का उद्देश्य ऋषि परंपरा और वैदिक संस्कारों को जीवंत रखना रहा।
अनिल दुबे
28 Aug 2026


























