बालाघाट में एयर होस्टेस की संदिग्ध मौत, दोस्त के साथ घूमने गई थी
बालाघाट जिले की महाराष्ट्र सीमा से लगे बोंडरानी गांव में वैनगंगा नदी के किनारे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुणे में एयरलाइंस विभाग के टिकट काउंटर पर कार्यरत वर्षा तुरकर (35) शनिवार शाम नदी तट पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Sanjay Tiwari
15 Nov 2026


























