बेगमगंज: किसानों को खाद मिलने में परेशानी, वेयरहाउस में यूरिया वितरण पर उठे सवाल; टोकन व्यवस्था में साठगांठ का आरोप
खरीफ सीजन के बीच किसानों को यूरिया खाद के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रायसेन के बेगमगंज स्थित वेयरहाउस में टोकन वितरण प्रणाली पर किसानों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। किसानों का आरोप है कि टोकन वितरण में साठगांठ और पक्षपात के चलते वास्तविक किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
Anand Sharma
7 Aug 2026


























