सोहागपुर में ज्वेलरी दुकान पर खरीदारी के बहाने सोने की अंगूठी चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद
सोहागपुर में ज्वेलरी दुकान पर खरीदारी के बहाने 5.51 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी चोरी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने दोनों को पिपरिया स्थित उनके घर से पकड़ा और उनकी निशानदेही पर करीब 60 हजार रुपये की अंगूठी बरामद कर ली।
Neelam Tiwari
28 Aug 2026


























