ग्वालियर के टेकनपुर में जमीन कब्जे को लेकर फायरिंग, जिला पंचायत सदस्य के भाई के कर्मचारी की हत्या
ग्वालियर के टेकनपुर हाईवे पर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद गोलीबारी हो गई। इसमें संदीप परिहार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। मृतक पक्ष ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Naresh Bhagoria
9 Oct 2026


























