CG News:ट्रांसफर पॉलिसी 2026 जारी नहीं होने से बढ़ी कर्मचारियों की चिंता, टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी 2026 अब तक जारी नहीं होने से कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नए शिक्षा सत्र और वित्तीय वर्ष की शुरुआत के बाद भी नीति स्पष्ट नहीं होने पर कर्मचारी संगठन सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री और सामान्य प्रशासन विभाग को ज्ञापन भेजा है।
Rohit Sharma
28 May 2026


























