तंजानिया की युवती को नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाया; फ्लैट में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, देह व्यापार में धकलने की भी कोशिश
भोपाल के कोलार में नौकरी का झांसा देकर भारत लाई गई तंजानिया की 25 वर्षीय युवती को कथित तौर पर देह व्यापार में धकेलने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युगांडा की महिला और गाम्बिया निवासी उसके साथी ने युवती पर ग्राहकों के पास जाने का दबाव बनाया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने उसे फ्लैट से मुक्त कराया।
Naresh Bhagoria
29 Nov 2026































