कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कनाडा से आईं विदिशा की स्वाति बागरेचा नेपाल से लापता, तीन दिन से परिवार से संपर्क टूटा
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई विदिशा निवासी इंजीनियर स्वाति बागरेचा का 26 अगस्त की सुबह चीन-तिब्बत सीमा के पास से परिवार से संपर्क टूट गया। तीन दिन से उनका कोई पता नहीं है। मोबाइल पर घंटी जा रही है, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही। परिवार ने भारतीय, नेपाली और कनाडाई दूतावास सहित संबंधित एजेंसियों से मदद मांगी है।
Naresh Bhagoria
28 Aug 2026


























