गोरखपुर में शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात:योगी सरकार ने बढ़ाया मानदेय, स्वास्थ्य और बीमा सुरक्षा की भी घोषणा
गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1.43 लाख शिक्षामित्रों के मानदेय को 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की घोषणा की। साथ ही 5 लाख रुपये कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और बीमा सुरक्षा का भी ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक सोच और शिक्षा सुधार पर जोर देते हुए बेहतर भविष्य की बात कही।
Aditi Rawat
5 May 2026


























