SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला, 17 राज्यों की वोटर लिस्ट होगी अपडेट
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाएंगे, दर्ज जानकारी की गलतियां सुधारी जाएंगी और 2027 में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को भी नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा।
Rohit Sharma
15 Oct 2026

























