Raipur News:8 साल बाद जारी हुई उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची: 156 खिलाड़ियों को मिला दर्जा, अब सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
783 आवेदनों की जांच के बाद 20 खेलों के 156 खिलाड़ियों का चयन, खेल कोटे की सरकारी भर्तियों को मिलेगी रफ्तार वर्ष 2016 से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने का इंतजार कर रहे प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने लंबित प्रक्रिया पूरी करते हुए वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।
PREM
6 Aug 2026


























