रायसेन में महादेव को अर्पित की बड़ी राखी की माला, स्कूल में छात्राओं ने पौधों को भी बांधी राखी
रायसेन में रक्षाबंधन पर धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्राचीन सोमेश्वर धाम में बाबा सोमेश्वर महादेव को बड़ी राखी की माला अर्पित कर महाआरती की गई। वहीं संदीपनी स्कूल की छात्राओं ने अनुपयोगी सामग्री से राखियां बनाकर शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ पौधों को भी राखी बांधी।
Upendra Gautam
28 Aug 2026


























