इंदौर के सिरपुर वेटलैंड के 165 हेक्टेयर क्षेत्र में अब कड़े होंगे नियम, 50 मीटर दायरे में पक्के निर्माण पर रोक
इंदौर के सिरपुर तालाब को ‘आर्द्रभूमि (संरक्षण एवं प्रबंध) नियम, 2017’ के तहत अधिसूचित करने के लिए राज्य सरकार ने ड्राफ्ट जारी किया है। 165 हेक्टेयर क्षेत्र वाले वेटलैंड और 24.642 हेक्टेयर प्रभाव क्षेत्र पर दावे-आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। अधिसूचना के बाद सिरपुर प्रदेश का पहला विधिवत अधिसूचित वेटलैंड होगा।
Naresh Bhagoria
1 Oct 2026


























