रायपुर शीतला मंदिर विवाद में यादव समाज का थाना घेराव, पीठाधीश नीरज सैनी पर FIR
रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित शीतला माता मंदिर के सूचना बोर्ड पर लिखे कथित आपत्तिजनक शब्दों को लेकर विवाद बढ़ गया है। यादव समाज ने महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुरानी बस्ती थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बीच पुलिस ने मंदिर के पीठाधीश नीरज सैनी के खिलाफ BNS की धारा 196(2) के तहत FIR दर्ज की। मामले की जांच जारी है।
PREM
21 Oct 2026


























