Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंडला-जबलपुर हाईवे पर कार-पिकअप की टक्कर, हादसे में 13 घायल; इलाज के दौरान महिला की मौत

मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर फूलसागर पुल के पास कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 13 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
मंडला-जबलपुर हाईवे पर कार-पिकअप की टक्कर, हादसे में 13 घायल; इलाज के दौरान महिला की मौत
मंडला-जबलपुर हाईवे पर कार-पिकअप की टक्कर

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर फूलसागर के पास कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल चमरवाह निवासी 50 वर्षीय सिमीया बाई सैयाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही, एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का मंडला जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फूलसागर पुल के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा नेशनल हाईवे-30 पर फूलसागर पुल के पास हुआ। टिकरिया थाना क्षेत्र के चमरवाह और आसपास के गांवों के लोग पिकअप वाहन से सब्जी खरीदने के लिए मंडला आ रहे थे। इसी दौरान जबलपुर की ओर जा रही एक कार से पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि पिकअप में सवार कई लोग घायल हो गए।

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार; तीन युवकों की मौत

13 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए मंडला जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सिमीया बाई सैयाम की मौत हो गई। वहीं एक घायल की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

इंदौर में रावण दहन से पहले हादसा, शॉर्ट सर्किट से पुतले में लगी आग

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts