शहर से 15 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया स्कूल, छात्राओं के साथ अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सीहोर में भी शिफ्टिंग का विरोध
उज्जैन के सराफा स्कूल को दाऊदखेड़ी शिफ्ट करने के विरोध में छात्राओं और अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान दो छात्राएं बेहोश हो गईं। छात्राओं और अभिभावकों ने सुरक्षा, परिवहन और रोजाना आने-जाने की परेशानी का मुद्दा उठाते हुए स्कूल शिफ्टिंग का फैसला वापस लेने की मांग की। अंतिम निर्णय जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति करेगी।
Naresh Bhagoria
14 Aug 2026


























