जन्माष्टमी पर खिलचीपुर में मनेगा ‘श्रीकृष्ण पर्व’,नृत्य और भक्ति गायन से गूंजेगा श्रीराधा-कृष्ण का प्रेम
खिलचीपुर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण पर्व के तहत सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। श्रीनाथ जी की हवेली, तालाब मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में नृत्य नाटिका और भक्ति संगीत के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाओं और व्यक्तित्व को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
Ramesh Dangi
3 Sep 2026


























