Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जन्‍माष्‍टमी पर खिलचीपुर में मनेगा ‘श्रीकृष्ण पर्व’,नृत्य और भक्ति गायन से गूंजेगा श्रीराधा-कृष्ण का प्रेम

खिलचीपुर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण पर्व के तहत सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। श्रीनाथ जी की हवेली, तालाब मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में नृत्य नाटिका और भक्ति संगीत के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाओं और व्यक्तित्व को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
जन्‍माष्‍टमी पर खिलचीपुर में मनेगा ‘श्रीकृष्ण पर्व’,नृत्य और भक्ति गायन से गूंजेगा श्रीराधा-कृष्ण का प्रेम
फाइल फोटो

खिलचीपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास और जिला प्रशासन राजगढ़ के सहयोग से प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे ‘श्रीकृष्ण पर्व’ के तहत खिलचीपुर में विशेष सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम 4 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे श्रीनाथ जी की हवेली, तालाब मंदिर में होगा। आयोजन का उद्देश्य श्रीकृष्ण के जीवन, लीलाओं और बहुआयामी व्यक्तित्व को कला के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में ‘श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियां’ प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

नृत्य नाटिका में साकार होंगी कृष्ण की लीलाएं

कार्यक्रम में भोपाल की सुश्री अदिति तिवारी एवं साथी श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। नृत्य की भाव-भंगिमाओं और लयात्मक अभिव्यक्ति के जरिए श्रीकृष्ण की लीलाओं, प्रेम, करुणा और भक्ति के विविध रंग मंच पर जीवंत किए जाएंगे। वहीं उज्जैन के राहुल गर्ग एवं साथी भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। भक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से श्रद्धालुओं को कृष्णमय वातावरण में आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जबलपुर: बरगी डैम के 5 गेट खोले गए, 760 क्यूमेक पानी छोड़ा गया

कला और भक्ति के संगम का बनेगा अवसर

संस्कृति विभाग के इस आयोजन के जरिए श्रीकृष्ण की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को लोकजीवन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। खिलचीपुर की यह सांस्कृतिक संध्या क्षेत्रवासियों को भारतीय परंपरा, भक्ति और कला के विविध रूपों से रूबरू होने का अवसर देगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

ये भी पढ़ें: MP में बनेंगे ‘श्रीकृष्ण तीर्थ’, जहां-जहां पड़े कान्हा के चरण; CM मोहन यादव का ऐलान

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts