स्कूल के हॉस्टल में 13 साल के छात्र की मौत, रात को खाना खाकर सोया था; सुबह नहीं उठा
रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल निजी विद्यालय के हॉस्टल में मंगलवार सुबह 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवा क्षेत्र निवासी कक्षा छठी का छात्र सूर्यांश गुप्ता रात को खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Sanjay Tiwari
24 Nov 2026































