भोपाल: रहवासी इलाकों में कारोबार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, 62,500 दुकानों पर फैसले का इंतजार
भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई। जस्टिस के अवकाश पर होने के कारण अब मामले की सुनवाई बाद में होगी, लेकिन अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है। शहर के 62 हजार 500 प्रतिष्ठानों से जुड़े इस मामले में नगर निगम अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट पहले ही कोर्ट में पेश कर चुका है।
Rohit Sharma
15 Sep 2026


























