रायसेन: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पुलिस ने की तैयारी, रेस्क्यू बोट का ट्रायल
बारिश के मौसम में जलाशयों में बढ़ते जलस्तर और संभावित हादसों को देखते हुए बाड़ी पुलिस ने आपदा और बचाव कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बाड़ी थाने की रेस्क्यू बोट को जलाशय में उतारकर उसका ट्रायल किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और रेस्क्यू टीम ने बोट की क्षमता, गति, संतुलन और नियंत्रण व्यवस्था को परखा।
Buddhi Sharma
8 Aug 2026


























