योगी सरकार का बड़ा फैसला:पंचायत चुनाव के लिए OBC आरक्षण आयोग गठित, पूर्व जज राम औतार सिंह बने अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। योगी सरकार ने समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया है, जो पंचायतों में पिछड़े वर्ग की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति का अध्ययन करेगा। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंचायत चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था तय होगी। माना जा रहा है कि आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही पंचायत चुनाव की तारीखों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Aditi Rawat
21 May 2026


























