Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दीपथून विवाद के बीच CRPF जवानों का जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने फूल बरसाए; दरगाह पर भी जुटी भीड़

तमिलनाडु के मदुरै में थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुरक्षा के लिए CRPF के जवान तैनात किए गए हैं। जवानों के पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। दूसरी ओर, पहाड़ी पर बनी दरगाह की ओर भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
दीपथून विवाद के बीच CRPF जवानों का जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने फूल बरसाए; दरगाह पर भी जुटी भीड़
CRPF जवानों पर ग्रामीणों ने बरसाए फूल

तमिलनाडु। थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपथून में कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को माहौल चर्चा में रहा। यहां सुरक्षा संभालने पहुंचे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों का स्थानीय लोगों ने खास अंदाज में स्वागत किया। ग्रामीणों ने जवानों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं और ढोल बजाकर खुशी जताई। वहीं, पहाड़ी पर बनी दरगाह की ओर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पहाड़ी और मंदिर की सुरक्षा केंद्रीय बलों को सौंपी गई है।

X Post

फूलों की बारिश और ढोल के साथ हुआ जवानों का स्वागत

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF के जवानों की तैनाती के बाद स्वागत का खास नजारा देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने जवानों के आने पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। लोगों ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। जवान पहाड़ी की ओर बढ़ते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते नजर आए। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जमा रही। पहाड़ी पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी या तनाव की स्थिति पैदा न हो।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज जलेगा कार्तिगई दीपम, PM मोदी ने ‘भगवान मुरुगन की जय’ कहकर जताई खुशी

दरगाह की ओर भी पहुंच रहे लोग

पहाड़ी पर बने हजरत सुल्तान सिकंदर बादुशा औलिया की दरगाह की ओर भी लोगों की आवाजाही देखी गई। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं। दरअसल, इसी पहाड़ी पर श्री सुब्रमणिया स्वामी मंदिर और दरगाह दोनों मौजूद हैं। दीपथून पर दीप जलाने को लेकर विवाद के बीच इलाके में लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। CRPF के जवान मंदिर और पहाड़ी के आसपास नजर रख रहे हैं।

X Post

क्या है दीपथून और कार्तिगई दीपम का पूरा विवाद?

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपथून नाम का एक पुराना पत्थर का खंभा है। यहां हर साल कार्तिगई दीपम के मौके पर दीप जलाने की परंपरा बताई जाती है। इस बार इसी जगह दीप जलाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। इसके बाद 24 नवंबर को तय जगह पर दीप नहीं जलाया गया। मंदिर प्रशासन ने दूसरी जगह महादीपम जलाया। इस बात को लेकर मामला फिर अदालत पहुंच गया।

गिरिराज जी की भक्ति में डूबे अनंत अंबानी, बोले- बचपन से थी परिक्रमा की इच्छा, ब्रज की ऊर्जा शब्दों में नहीं बता सकता

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश नहीं मानने पर जताई नाराजगी

तय जगह पर दीप नहीं जलाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने अपने पुराने आदेश का पालन नहीं होने पर सवाल उठाए। अदालत ने CRPF की सुरक्षा में दीप जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts