सागर में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; सिर और गले पर चोट के निशान
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार को 40 से 45 साल की महिला का लहूलुहान शव मिला। महिला के सिर, चेहरे और गले पर चोटों के निशान हैं। पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं।
Shivani Gupta
17 Nov 2026






























