सागर में सीबीआई का बड़ा एक्शन:रेलवे का सेक्शन इंजीनियर एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
सागर में सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक सेक्शन इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ठेकेदार से सिक्योरिटी मनी लौटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद उसे जबलपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया।
Rohit Sharma
5 Jun 2026
































