पुणे-सातारा हाईवे पर भीषण हादसा! पहले डिवाइडर से टकराई कार फिर ट्रक से भिड़ी, 4 युवकों की मौत
महाराष्ट्र के सातारा जिले में पुणे-सातारा हाईवे पर मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दो लोग घायल हैं।
Aditi Rawat
11 Aug 2026

























