इंदौर में ‘सेरोगेट मदर’ पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, प्रॉपर्टी कारोबारी से 1 करोड़ मांगने के मामले में गिरफ्तारी
सेरोगेट मदर बनने के लिए संपर्क में आई महिला पर प्रॉपर्टी कारोबारी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पत्नी की शिकायत के मुताबिक, महिला कारोबारी से 80 लाख रुपये वसूल चुकी थी और अब एक करोड़ रुपये मांग रही थी। आपत्तिजनक तस्वीरों से धमकाने और बदनाम करने के आरोपों के बीच पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
Hemant Nagle
28 Oct 2026

























