पानी की टंकी बनी मौत का कारण! जहरीली गैस से 4 छात्रों की मौत, गुरुकुल की मान्यता पर सवाल
वृंदावन के एक गुरुकुल में पानी की भूमिगत टंकी साफ करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टंकी में उतरने वाले पांच छात्रों में चार की मौत हो गई, जबकि एक छात्र का इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में जहरीली गैस की आशंका सामने आई है। प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और गुरुकुल की मान्यता भी जांची जाएगी।
Aditi Rawat
7 Oct 2026
































