रायसेन जेल में राखी का भावुक पर्व, बंदियों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार; पौधे देकर दिया हरित संदेश
रक्षाबंधन पर रायसेन जिला जेल में विशेष राखी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां परिजनों ने बंदियों की कलाई पर राखी बांधी। कार्यक्रम में बंदियों ने बहनों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही बंदियों और परिजनों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य पारिवारिक जुड़ाव, सकारात्मक सोच और सामाजिक पुनर्वास को बढ़ावा देना रहा।
Upendra Gautam
28 Aug 2026


























