साइकिल ठेले को ई-रिक्शा बताकर 3 लाख में खरीदा; पंचायतों में खरीदी और निर्माण कार्यों के ऑडिट की मांग, जीतू पटवारी ने CM को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई खरीदी, निर्माण कार्यों और वित्तीय भुगतानों का विशेष ऑडिट कराने की मांग की है। उन्होंने ठेले, वाटर कूलर और हाईमास्ट लाइट की खरीदी में सामने आई कथित अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए स्वतंत्र जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Naresh Bhagoria
22 Nov 2026































