सबरीमाला में अब नदी में कपड़े फेंकना पड़ेगा महंगा, पकड़े जाने पर लगेगा ₹5,000 तक जुर्माना
सबरीमाला में मंडला-मकरविलक्कू यात्रा के दौरान पंबा नदी को साफ रखने के लिए प्रशासन ने नए नियम लागू किए हैं। अब नदी में पुराने कपड़े, प्लास्टिक, निजी सामान और कचरा फेंकने पर रोक रहेगी। नियम तोड़ने वालों से मौके पर ही 5,000 रुपये तक जुर्माना लिया जाएगा। यह आदेश 22 नवंबर से दो महीने तक लागू रहेगा।
Aditi Rawat
23 Nov 2026































