CG NEWS:दुर्ग जेल से छूटने के 24 घंटे के भीतर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी अस्पताल से फरार
दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में रविवार रात हुई हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक लेखराम कोठारी की ईंट, पत्थर और डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी विवाद के बाद हमलावरों ने लेखराम को घेर लिया और उस पर लगातार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि लेखराम एक दिन पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रह
Prem Nirmalkar
13 Jul 2026



























