नोएडा में मेट्रो स्टेशन के पास अचानक गिरा डिवाइडर :एक शख्स घायल, मौके पर पहुंचे ACP और अथॉरिटी के अधिकारी
नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास तेज बारिश के बाद मेट्रो पिलर के नीचे बना 50 मीटर से अधिक लंबा डिवाइडर अचानक ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसीपी, एसएचओ और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल डिवाइडर गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Shivani Gupta
28 Jul 2026


























