उप्र से फिर मप्र में दाखिल हुई सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, दिग्विजय सिंह बोले-जनसमर्थन हमारे संकल्प को कर रहा मजबूत
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा सोमवार को ललितपुर से मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में पहुंची। पृथ्वीपुर के ग्राम जेरोन में विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। दिग्विजय सिंह ने इसे वोट चोरी के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा और चंदा चोरी के विरुद्ध धार्मिक स्थलों में पारदर्शिता के लिए जनजागरण अभियान बताया।
Naresh Bhagoria
23 Nov 2026































