इंदौर में फूटी कोठी पर सब्जी मंडी हटाने को लेकर बवाल! कांग्रेस का जोरदार हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को बुधवार सुबह भारी विरोध झेलना पड़ा। महिला विक्रेताओं ने सब्जियां सड़क पर फेंककर प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष सोनेला मिमरोट पर निगम कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। कांग्रेस नेताओं ने जब्त सामान भी गाड़ी से उतरवा दिया। पुलिस ने मिमरोट को हिरासत में लिया, जबकि निगम ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी।
Hemant Nagle
25 Nov 2026































