साइबर ठगों पर पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक:पुलिस ने IMEI ब्लॉक कर काट दी ठगी की 'लाइफलाइन'
इंदौर क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी तकनीकी कार्रवाई करते हुए ठगी में इस्तेमाल हो रहे मोबाइल हैंडसेट के IMEI नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। अब इन मोबाइलों में नया सिम लगाने पर भी वे किसी नेटवर्क पर काम नहीं करेंगे। यह कार्रवाई राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर मिली शिकायतों के विश्लेषण के बाद की गई।
Hemant Nagle
5 Jul 2026



























