सीहोर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान:दूध-दही, घी, पनीर समेत 20 से ज्यादा खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
आगामी त्योहारों को लेकर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत डेयरी, दूध विक्रेताओं, किराना दुकानों, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान दूध और दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाल भेजा गया है।
Sunil Sharma
30 Jul 2026


























