BHU के अस्पतालों में दवाओं की खरीद में अनियमितता के आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के अस्पताल में दवाओं, सर्जिकल सामान और मेडिकल उपकरणों की खरीद में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के गबन के आरोपों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने विश्वविद्यालय के कुलपति या रजिस्ट्रार से जांच रिपोर्ट और अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा 10 दिन के भीतर हलफनामे के जरिए मांगा है।
Rohit Sharma
21 Nov 2026































