बेंगलुरु-इंदौर फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:हवा में यात्री की तबीयत बिगड़ी, पायलट ने बदला रास्ता
बेंगलुरु से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-959 में सोमवार सुबह एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल इमरजेंसी के चलते पायलट ने विमान हैदराबाद डायवर्ट कर दिया, जहां सुबह 8:41 बजे लैंडिंग हुई। विमान के इंदौर पहुंचने में करीब दो घंटे की देरी की संभावना है। इसका असर इंदौर से चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान पर भी पड़ सकता है।
Hemant Nagle
19 Oct 2026

























