बालोद में भीषण सड़क हादसा, धान से भरे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत; 6 की मौत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मरकाटोला घाट के पास धान से भरे ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
Shivani Gupta
25 Sep 2026


























