Malaria Free Blocks : मलेरिया के दंश से मुक्त हुए जबलपुर के पांच ब्लॉक, जनवरी से अब तक आए केवल तीन केस
जबलपुर जिले में मलेरिया उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। लगातार तीन वर्षों तक एक भी मलेरिया मरीज नहीं मिलने पर पाटन, मझौली, सिहोरा, शहपुरा और चरगंवा ब्लॉक को 'मलेरिया फ्री' घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग अब शेष तीन ब्लॉकों, कुंडम, बरेला और पनागर को भी मलेरिया मुक्त बनाने के लिए सघन सर्विलेंस और जागरूकता अभियान चला रहा है। इस वर्ष जनवरी से अब तक जिले में केवल तीन मलेरिया के मामले सामने आए।
Naresh Bhagoria
17 Jul 2026


























