IPL प्रेमियों के लिए खास सुविधा!रात 12:30 बजे तक चलेगी लखनऊ मेट्रो
लखनऊ मेट्रो ने आईपीएल 2026 के दौरान क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच वाले दिन मेट्रो सेवाएं रात 12:30 बजे तक चालू रहेंगी। इसके अलावा, इकाना स्टेडियम तक पहुंचने के लिए इंदिरा नगर और ट्रांसपोर्ट नगर से स्पेशल फीडर बसें हर 15 मिनट में चलेंगी।
Garima Vishwakarma
31 Mar 2026
































