लखनऊ से लौट रहे टेनिस खिलाड़ियों की कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से टेनिस टूर्नामेंट खेलकर देवरिया लौट रहे छह युवाओं की कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन खिलाड़ियों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना की जांच जारी है।
Aditi Rawat
7 Oct 2026
































