CG NEWS:धमतरी में सूखे कुएं में गिरा तेंदुआ, महमल्ला गांव में हड़कंप, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
धमतरी जिले के ग्राम महमल्ला में रविवार को एक तेंदुआ सूखे कुएं में गिर गया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों को कुएं से आवाजें सुनाई दीं। जब उन्होंने अंदर देखा तो तेंदुआ मौजूद था। घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। तेंदुए के कुएं में होने की खबर पूरे इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने के कारण वन विभाग को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी पड़ी। अधिकारियों ने लोगों से सु
Prem Nirmalkar
12 Jul 2026


























