CG NEWS:दुर्ग जेल से छूटने के 24 घंटे के भीतर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी अस्पताल से फरार
दुर्ग के कुंदरापारा में ईंट, पत्थर और डंडों से हमला, दो आरोपी पकड़े गए, मेडिकल के दौरान एक पुलिस को चकमा देकर भागा। दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में रविवार रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच एक युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लेखराम कोठारी के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
PREM
13 Jul 2026


























