इंदौर में डिब्बे में घी या जहर-28 सैंपल फेल, सीसा मिलने से बढ़ी चिंता,3400 लीटर तक असुरक्षित घी बाजार में
जुलाई से सितंबर के बीच पैक्ड घी के 28 सैंपल जांच में फेल मिले। इनमें 24 असुरक्षित और 4 अवमानक पाए गए। कुछ सैंपलों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सीसा भी मिला। कार्रवाई से पहले 15 से 20% स्टॉक बाजार पहुंच चुका था। विभाग के अनुसार करीब 2550 से 3400 लीटर असुरक्षित घी बाजार में पहुंचने की आशंका है। संबंधित स्टॉक लसूड़िया, सियागंज, पालदा, मल्हारगंज समेत कई क्षेत्रों से जुड़ा मिला।
Hemant Nagle
8 Oct 2026
































