सीहोर में फटी वर्दी पहनकर कोटवारों ने निकाली रैली, वेतन बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
सीहोर में लंबित मांगों पर सरकार की कथित उदासीनता के खिलाफ कोटवारों का आक्रोश अब सड़कों पर खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को पुरानी और फटी वर्दी पहनकर कोटवारों ने टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाली। हाथों में बैनर-पोस्टर और जुबां पर नारे लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की।
Sunil Sharma
28 Oct 2026

























