जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में देर रात भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। रात 10:56 बजे आए इस भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। राहत की बात है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
Dolly Wasvani
3 Nov 2026


























