केदारशिला बनी आस्था का केंद्र : सिद्धपुर में सावन भर उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन-स्पर्श को लगी कतारें
सीहोर के सिद्धपुर स्थित श्री राम गौशाला गोतीर्थ क्षेत्र में सावन के दौरान श्री केदारनाथ महादेव मंदिर और पवित्र केदारशिला के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगल अभिषेक, बिल्वपत्र एवं पांच अक्षत अर्पण की परंपरा, संतों का सान्निध्य और प्रसादी वितरण श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हुए हैं। पूरा परिसर शिवभक्ति और धार्मिक उत्साह से सराबोर है।
Sunil Sharma
4 Aug 2026



























