कवर्धा में प्रेमी जोड़े की मौत से सनसनी, शादीशुदा दो बच्चों के पिता और युवती की मिली एक साथ लाश
खेत में पेड़ के पास मृत मिले दोनों, प्रेम संबंध और शादी की चर्चा के बीच सामने आई दर्दनाक घटना; पुलिस जांच में जुटी,कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में एक प्रेमी जोड़े की मौत का मामला सामने आया है। खेत में एक पेड़ के पास दोनों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो शादीशुदा और दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है।
PREM
2 Oct 2026
































